प्रतापगढ़: BJP प्रत्याशी प्रेमलता सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष पद का उपचुनाव जीता, निर्वाचन अधिकारी ने GIC में दिया प्रमाणपत्र
भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता सिंह ने नगर पालिका उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। उन्हें 17317 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी राजकुमार राय साहब को 10244 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी ने जीआईसी मतगणना स्थल पर गुरुवार दोपहर 2.40 बजे जीत का प्रमाण पत्र दिया।इस जीत के साथ ही भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।