प्रतापगढ़: नगर कोतवाली इलाके के पास पचखरा गांव के छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस हादसे का शिकार, कई छात्र घायल
प्रतापगढ़ में गुरुवार सुबह 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना नगर कोतवाली इलाके के पास पचखरा गांव के पास हुई है।बताया जा रहा है कि टेऊँगा स्थित संस्कार ग्लोबल पब्लिक स्कूल की बस छात्रों को लेकर जा रही थी, जब अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।