*जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र में युद्धस्तर पर जलनिकासी अभियान जारी*
लगातार हो रही वर्षा के कारण नाला, कलवर्ट एवं पुलिया में जल निकासी बाधित होने से उत्पन्न जलजमाव की स्थिति से निपटने हेतु जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।
बड़े-बड़े हाई कैपेसिटी पंपों (डी-वाटरिंग पंप) की सहायता से वर्षा के पानी की तेज़ी से निकासी की जा रही है। नगर निगम की टीमें लगातार मौके पर मौजूद रहकर जलनिकासी कार्य में जुटी हैं, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिले और जनजीवन सामान्य बना रहे।
18 views | Saharsa, Bihar | Jul 20, 2026