**सारण जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने जिले में चल रहे दो प्रमुख योजनाओं के संदर्भ में प्रेस ब्रीफिंग की **
आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिले के पात्र लाभुकों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग 50 हजार नए राशन कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र परिवार इस योजना के लाभ से वंचित न रहे,
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आम नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में योजना का लाभ लेने की अपील करते हुए बताया कि इस योजना के तहत पात्र परिवारों को रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने पर सरकारी अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे बिजली बिल में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
8 views | Saharsa, Bihar | Jul 20, 2026