दिनांक - 20 जुलाई 2026
*स्वतंत्रता दिवस 2026 का आयोजन पूरे उमंग एवं उत्साह के साथ किया जाएगा*
स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह के आयोजन हेतु भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में परामर्शदात्री समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस-2026 के आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।
बैठक में बताया गया कि झंडोत्तोलन का मुख्य कार्यक्रम पूर्ववत स्थानीय राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित होगा। समारोह में भाग लेने हेतु महानुभावों को ई-आमंत्रण पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा। ई-आमंत्रण पत्र संबंधित महानुभाव के मोबाईल पर वाट्सऐप के माध्यम से भेजा जाएगा। प्रभारी पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम का लाईव प्रसारण राजेन्द्र स्टेडियम से वेब कास्टिंग, सोशल मीडिया के माध्यम से कराया जायेगा। इसकी पूरी व्यवस्था जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में बताया गया कि सभी सरकारी कायालयों में पूर्व की तरह झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित होगें।राजेन्द्र स्टेडियम में झंडोत्तोलन के बाद महादलित समुदाय के टोला /गांव में संपन्न होने वाले झंडोतोलन कार्यक्रम में भाग लिया जाएगा।
राजेन्द्र स्टेडियम एवं विभिन्न कार्यालयों में निर्धारित झंडोत्तोलन कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रगान हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेशित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा में मुख्य समारोह के दौरान सभी विभागों के उपलब्धि प्रतिवेदन के आधार पर भाषण की तैयारी की जवाबदेही जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सारण को दी गई
मुख्य समारोह स्थल एवं शहरी क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक चौराहा एवं महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा की व्यवस्था हेतु नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम को निर्देशित किया गया है। विभिन्न महादलित टोलों में पूर्व की तरह ही पदाधिकारीगणों के द्वारा झंडोतोलन किया जाएगा।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण श्री विनीत कुमार , जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं परामर्शदात्री समिति के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित थे।
2 views | Saharsa, Bihar | Jul 20, 2026