पोड़ैयाहाट: गोपला डीह में अज्ञात चोरों ने एक घर से लाखों के जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ
अहले शाम शुक्रवार को गोपलाडीह में एक घर से लाखों के जेवरात और नगदी पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर लिया। ललिता ब्रह्मचारी ने बताया कि जिस वक्त घटना घटी वह अपने 10 वर्ष की बेटी के साथ अपने दुकान में थी। महिला के पति दिल्ली में काम करते हैं। उसने एक भरी सोना, 25 भरी चांदी के जेवर और ₹30000 नगदी चोरी होने की बात कही है।