पोड़ैयाहाट: व्यापारियों के बंद के समर्थन में गोड्डा पहुंचे पोड़ैयाहाट मुखिया ने दुकानदारों को हथियारों का लाइसेंस देने की उठाई मांग
व्यापारियों के बंद के समर्थन में गोड्डा पहुंचे पोड़ैयाहाट मुखिया अनुपम भगत ने गुरुवार को प्रशासन से व्यवसायियों को हथियारों का लाइसेंस देने की मांग उठाई है। ज्वेलरी दुकान में लूट के खिलाफ चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आज बाजार बंद का आह्वान किया था। मुखिया ने कहा कि अगर दुकानदारों के पास हथियार रहे तो वे अपनी सुरक्षा खुद कर सकते हैं।