अमित शाह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, एस. जयशंकर, नितिन गडकरी, सी.पी राधाकृष्णन, दीपेंद्र हुड्डा, अवधेश प्रसाद, जियाउर्रहमान बर्क, स्मृति ईरानी के बाद अब पीएम मोदी भी सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे।
- ये सभी उन पार्टियों के प्रमुख बड़े नेता है, जो मीडिया के कैमरों और संसद में एक दूसरे को खाने के लिए दौड़ते है। ये वहीं पार्टियां है जिनके प्रवक्ता रोज शाम को न्यूज चैनल्स की डिबेट में एक दूसरे के चरित्र पर उँगलियाँ उठाते है। ये वहीं है जो अपनी पार्टियों के नीचे लेवल के कार्यकर्ताओं को लड़वाते है और खुद गद्दी का आनंद लेकर एक दूसरों की शादियों में भाई चारा निभाते है।