नानपारा: बनकसही में 10 हजार रुपये के ऑफर में युवक ने गंवाए 22 हजार रुपये, थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के नवाबगंज में एक युवक 10 हजार रुपए के बदले 10 लाख रुपए देने के ऑफर के झांसे में आ गया। उसने कंपनी के खाते में कुल 22 हजार रुपए भेजे, लेकिन उसे ऑफर की रकम नहीं मिली।नवाबगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनकसही के मजरा बनकसही निवासी दुर्गेश ने बताया कि उसे मोबाइल पर दिवाली के मौके पर कंपनी का ऑफर मिला था।