सहजनवा: सहजनवा के गीड़ा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के आरोप में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, एक चाकू भी बरामद
सहजनवा के गीडा थानाक्षेत्र अंतर्गत हत्या का प्रयास करने के आरोप में 3 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, साथ ही इनके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है, जिसके बाद विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने अभियुक्त मुकेश साहनी, मनीष साहनी और अजीत यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से 3 को जेल भेज दिया।