मंडी: जल्द जारी किया जाए एसपीयू मण्डी का यूजी कक्षाओं का परीक्षा शेड्यूल- विशाल ठाकुर, प्रदेश शह मंत्री अभाविप
Mandi, Mandi | Mar 23, 2024 अभाविप हिमाचल प्रदेश के सहमंत्री विशाल ठाकुर ने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी प्रदेश का दूसरा विश्वविद्यालय है। यह वही विश्वविद्यालय है जो हज़ारों विद्यार्थियों की सौगात के लिये खोला गया। इस विश्वविद्यालय के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की यूजी की वार्षिक परीक्षाओं से संबंधित कोई भी शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।