मंडी: मंडी के रानीबाईं में आरोपियों ने कार चालक पर किया हमला, मारपीट के साथ छीने 11 हजार रुपए और मोबाइल फोन, FIR हुआ दर्ज
Mandi, Mandi | Mar 23, 2024 पुलिस से शनिवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर मंडी ने शिकायतकर्ता सदाम हुसैन पुत्र यासीन निवासी वार्ड नंबर-1 जिया तहसील भुंतर जिला कुल्लू की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने की है।