मंडी: भूतनाथ मंदिर परिसर में हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था की हुई मासिक बैठक, जिलाध्यक्ष हेमलता पठानिया ने की अध्यक्षता
Mandi, Mandi | Mar 23, 2024 हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था की मासिक बैठक जिला प्रधान हेमलता पठानिया की अध्यक्षता में भूतनाथ मंदिर परिसर में हुई। बैठक में जिले भर के दिव्यांगों ने भाग लिया। इसमें विभिन्न कार्यों को लेकर प्रस्ताव भी पारित किए गए। जिनमें से डीसी कार्यालय के बाहर दिव्यांगों के लिए जो पार्किंग की व्यवस्था की गई थी, वहां साइन बोर्ड लगाना शामिल है।