मंडी: विद्युत उपमंडल-3 मंडी के उपभोक्ता 30 मार्च तक करें लंबित बिजली बिलों का भुगतान,नहीं तो काटे जाएंगे कनेक्शन-सहायक अभियंता
Mandi, Mandi | Mar 23, 2024 हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड उपमंडल-3 मंडी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र बाड़ी, बनाणु, गुमाणु, बिजनी, सकोर, अप्पर छिपणु, त्र्यंडी, नसलोह, खलियार, पुरानी मंडी व द्रंग धनोग के सभी विद्युत उपभोक्ता अपने लंबित बिजली के बिलों का भुगतान 30 मार्च से पहले करें। यह जानकारी शनिवार को विभाग के सहायक अभियंता होशियार सिंह राणा ने दी है।