डिंडौरी: ददरगांव के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह उद्दे को ज्ञापन सौंपा
डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत उमरिया के पोषक ग्राम ददर गांव में पेयजल की भीषण समस्या है जिसके चलते ग्रामीण लाम बंद हो गए और जनपद पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह उद्दे को समस्या बताते हुए जल संकट के लिए निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्यवाही की मांग कर शनिवार शाम 4:00 बजे ज्ञापन सौंपा ।