कोलेबिरा: कोलेबिरा में गोवंशीय पशु तस्करी का भंडाफोड़, 2 तस्कर गिरफ्तार, 12 मवेशी बरामद
सिमडेगा के एसडीपीओ ने गुरुवार को 4 बजे बताया कि गुप्त सूचना पर कोलेबिरा में वाहन जांच के दौरान गोवंशीय पशुओं से लदे दो पिकअप वाहनों का पीछा किया गया। एक वाहन बिजली पोल से टकरा गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर 12 गोवंशीय पशु बरामद किए गए। फरार आरोपितों की तलाश जारी है।