हरिद्वार: GRP ने जहरखुरानी का 24 घंटे में किया खुलासा, आरोपी को नशे की गोलियों के साथ हरिद्वार रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
GRP हरिद्वार ने जहरखुरानी की घटना का 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 4 मार्च को यूपी के सीतापुर निवासी ने होश में आने पर पुलिस को सूचना दी थी कि एक व्यक्ति ने उसको नशा खिला कर कीमती सामान ले कर भाग गया है। CCTV की मदद से GRP ने पीलीभीत निवासी रंजीत कश्यप को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया।