हरिद्वार: लोकसभा चुनाव की दावेदारी का महंत रवींद्र पुरी ने किया खंडन, कहा फर्जी बायोडाटा बनाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट की दावेदारी का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि उनका फर्जी बायोडाटा तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। जिसके लिए वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि उनका जीवन मानव कल्याण के लिए है।