हरिद्वार: टिहरी विस्थापित सुमन नगर और रावली महदूद में सड़कों के पुनर्निर्माण का BHEL रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया कार्यपूजन
BHEL रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को जनता को बड़ी सौगात दी। उन्होंने टिहरी स्थापित सुमन नगर में मुख्य मार्ग का कार्य पूजन किया, वहीं रावली महदूद पहुंचकर सिडकुल हाईवे से जोड़ने वाले मार्ग का भी कार्य पूजन किया गया। दोनों मार्ग बीते मानसून सीजन में क्षतिग्रस्त हो गए थे जिसके चलते लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था।