हरिद्वार: ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने 2 करोड़ 91 लाख ₹ से बनने वाले बुडाहेड़ी - सहदेवपुर मार्ग का किया कार्यपूजन
ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर मंगलवार को बुडाहेड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जाने वाले सहदेवपुर क्यूमार्ग का कार्यपूजन किया। 2.91 करोड़ रुपए की लागत से 2 माह के अंदर यह मार्ग बनाया जाना है। मार्ग बनने से लक्सर और लंढौरा के बीच दूरी कम हो जायेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की।