हरिद्वार: हर की पौड़ी चौकी पुलिस ने शिवपुल के पास से तीन युवकों को किया गिरफ्तार, अवैध ब्लेड और कटर किए बरामद
हरिद्वार की हर की पौड़ी चौकी पुलिस ने आज शिव पुल के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी करने के इस्तेमाल में लाए जाने वाले अवैध ब्लेड और कटर भी बरामद किए हैं। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है।