हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला कडच्छ से 60 पव्वे देशी शराब के साथ बिजनौर निवासी आरोपी शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने 60 पव्वे देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी निशू सिंह मूलतः बिजनौर के भागूवाला का रहने वाला है। मोहल्ला कडच्छ से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर देशी शराब के 60 पव्वे बरामद किए हैं। आबकारी अधिनियम के तहत भी आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।