जनसुनवाई में एसपी ने कुर्सी छोड़कर सुनी दिव्यांग महिला की फरियाद,
देवर पर गाली-गलौज और धमकी देने का महिला ने लगाया आरोप, सिटी कोतवाली में सुनवाई नहीं होने पर पहुंची एसपी के पास
मुरैना। जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को उस समय मानवीय संवेदना की तस्वीर देखने को मिली, जब मुरैना एसपी धर्मराज मीणा ने अपनी कुर्सी छोड़कर एक दिव्यांग महिला के पास पहुंचकर उसकी फरियाद सुनी। महिला ने अपने देवर पर आए दिन गाली-गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
बताया गया है कि आम पुरा निवासी रेखा राठौर अपने देवर की कथित हरकतों से परेशान हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका देवर आए दिन उसके साथ गाली-गलौज करता है और धमकी देता है। मामले को लेकर महिला ने सिटी कोतवाली थाने में आवेदन देकर शिकायत भी की थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने के बाद वह मंगलवार को पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में पहुंची।
#मुरैना #morena2025 #trendingpost2024 #morena #morena2024
Morena, Morena | Sep 15, 2026