एसपी ने बुजुर्ग को पास बैठाया, पानी पिलाकर सुनी फरियाद,
हत्या के मामले के बाद जमीन नहीं जोतने देने और धमकी का आरोप, एसपी ने 8 दिन में कार्रवाई का दिया भरोसा; बुजुर्ग ने की एसपी की तारीफ
मुरैना। पुलिस की जनसुनवाई में मंगलवार को एसपी धर्मराज मीणा का संवेदनशील और मानवीय चेहरा देखने को मिला। अपनी फरियाद लेकर पहुंचे बुजुर्ग बसंत सिंह सिकरवार निवासी गलेथा गांव की परेशानी देखकर एसपी ने बुजुर्ग को अपने पास बैठाकर पानी पिलाया और पूरी समस्या गंभीरता से सुनी।
बुजुर्ग बसंत सिंह ने एसपी को करीब 1 बजे बताया कि हत्या के एक मामले के बाद दूसरे पक्ष के कुछ लोगों द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि कुछ लोग उसे अपनी जमीन नहीं जोतने दे रहे हैं और जमीन पर जाने से रोकने के साथ धमकी भी दे रहे हैं। बुजुर्ग के मुताबिक हत्या के मामले में आरोपी पक्ष के कुछ लोगों की जमानत भी हो चुकी है, इसके बावजूद जमीन को लेकर विवाद और दबाव बनाया जा रहा बुजुर्ग की बात सुनते ह�
Morena, Morena | Sep 15, 2026