भैंस चोरी कर भाग रहे चोरों का लोडिंग वाहन करह धाम आश्रम के पास सड़क पर पलटा, ग्रामीणों के पीछा करने पर मौके से फरार, फरियादी थाने पहुंचे
मुरैना। नूराबाद थाना क्षेत्र के जदे का पुरा के पास से बीती रात भैंस चोरी कर ले जा रहे अज्ञात चोरों का लोडिंग वाहन ग्रामीणों के पीछा करने के दौरान अनियंत्रित होकर करह धाम आश्रम के पास पलट गया। वाहन पलटते ही चोर मौके का फायदा उठाकर अंधेरे में भाग निकले।
जानकारी के अनुसार जदे का पुरा निवासी जसवंत सिंह गुर्जर पुत्र सरदार सिंह गुर्जर की भैंस को अज्ञात चोर चोरी कर लोडिंग वाहन में लाद कर ले जा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को चोरी की जानकारी हुई और उन्होंने चोरों का पीछा शुरू कर दिया। ग्रामीणों द्वारा पीछा किए जाने पर चोरों का लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर करें धाम आश्रम के पास पलट गया।
#morena2025 #मुरैना #viralpost2025シ #morena
Morena, Morena | Sep 15, 2026