चोरी के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया… लेकिन अगले ही दिन ग्रामीणों पर FIR दर्ज हो गई! आखिर ऐसा क्यों?
Description
मधेपुरा में चोरी के एक मामले के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन इसके बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई होने के बजाय ग्रामीणों समेत कई लोगों के खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया गया।
मुरलीगंज प्रखंड के हरिपुरकला पंचायत के पकिलपार वार्ड नंबर-1 में हुई बैठक में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मधेपुरा एसपी और सहरसा डीआईजी से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने जांच और कार्रवाई नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन की चेतावनी भी दी है।
आखिर पूरा मामला क्या है? ग्रामीणों ने पुलिस पर क्या आरोप लगाए? देखिए पूरी खबर।
#Madhepura #BiharNews #Murliganj #MadhepuraNews #BiharPolice #PoliceAction #FIR #CrimeNews #BiharNewsToday #BreakingNews #LatestNews #WeeHoursNewsBihar
Bihar, India | Sep 4, 2026