आमस में बेंच पर गिरी छात्रा, सिर फटा, लगे 5 टांके
गाजी जिला के आमस प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय नारायणपुर में शनिवार को एक 11 वर्षीय छात्रा बेंच पर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा की पहचान सलोनी कुमारी के रूप में हुई है। गिरने से उसके सिर में गहरी चोट लग गई और सिर बुरी तरह फट गया। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।शिक्षकों द्वारा आनन-फानन में छात्रा को मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां मौजूद रहे डॉक्टर कुमार जय ने प्राथमिक उपचार कर सिर में करीब 5 टांके लगाए।इस संबंध में विद्यालय के शिक्षक रवींद्र चौधरी ने बताया कि एमडीएम खाने के बाद सभी बच्चे खेल रहे थे, इसी दौरान सलोनी बेंच से गिर गई और उसके सिर में चोट लग गई। रविन्द्र चौधरी ने बताया बच्चों का गिरना स्वभाव है और ये लगा रहता है जब बच्चा गिरेगा तो कटेगा ही।
वहीं घटना के बाद ग्रामीणों एवं परिजनों ने शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता है, जिसके कारण यह हादसा हुआ। बच्ची के पिता सत्येंद्र कुमार ने बताया इससे पूर्व में इस तरह की विद्यालय में घटना घटी चुकी है आखिर शिक्षक करते क्या है की बच्चे इस तरह गम्भीर रूप घायल हो जा रहे है
Madanpur, Aurangabad | Aug 22, 2026