अशोकनगर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी साकेत मालवीय ने गुरूवार को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से जनगणना रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले के भ्रमण के लिए रवाना किया। यह रथ जनगणना कार्य के प्रति आमजनों को जागरूक करने और गणना प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग तय करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।