Public App Logo
बाँकीपुर विधान सभा उप चुनाव से जुड़े कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी एवं केन्द्रीय बलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव सम्बंधी तैयारियों की समीक्षा करते सामान्य, पुलिस एवं व्यय प्रेक्षक। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा ने जिला स्तर पर की गई तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा कि मतदाता पूरी निर्भीकता एवं सहजता के साथ मतदान कर सके इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। बैठक में सेक्टर एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। #Bankipur #Byepoll Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar - Patna News