बच्चे में ये लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच, बरकट्ठा में 21 अगस्त से शुरू होगा खास अभियान
बरकट्ठा सीएचसी में नन्हा सा दिल अभियान को लेकर बैठक हुई। 21 अगस्त से 10 सितंबर तक 0-18 वर्ष के बच्चों के हृदय रोग की निःशुल्क जांच और उपचार किया जाएगा।
बरकट्ठा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में नन्हा सा दिल अभियान को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रत्ना रानी कुंज ने की संचालन बीटीटी प्रकाश पंडित ने किया. बैठक में बरकट्ठा और चलकुशा प्रखंड के सभी 26 पंचायतों में 21 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक 'नन्हा सा दिल अभियान' चलाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया.
श्री सत्य साई अस्पताल छत्तीसगढ़ और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में विशेष शिविर लगाकर 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के हृदय रोग की निःशुल्क जांच की जाएगी. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रत्ना रानी कुंज ने बताया �