बोकारो में अवैध विदेशी शराब लदी कार जब्त, पुलिस को देख जंगल की ओर भागे तस्कर।
बोकारो पुलिस को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। बोकारो जिला के जगरेश्वर विहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना क्षेत्र में छापेमारी कर सिल्वर रंग की अल्टो कार से 30 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि कार सवार दो तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय बोकारो से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज 13 सितंबर 2026 रविवार को समय लगभग 11 बजे दिन में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जगरेश्वर विहार के तिलैया ग्राम होते हुए रेलवे ओवरब्रिज से एक सिल्वर रंग की अल्टो मारुति सुजुकी जिसका नंबर JH10S-5378 है, में दो व्यक्ति के द्वारा अवैध नकली शराब बोरा में भरकर डिग्गी में ले जाया जा रहा है।सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु जागेश्वर बिहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव के नेतृत्व में ग