बिहार: जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने पार्टी का नाम पूरी तरह बदलने की जगह, इसमें नीतीश कुमार के नाम को शामिल करके 'जनता दल नीतीश' या 'JDU-नीतीश' रखने का प्रस्ताव दिया है। इस प्रस्ताव के तहत JDU के 'यू' (यूनाइटेड) शब्द को हटाकर उसकी जगह 'नीतीश' जोड़ने की बात कही जा रही है, ताकि पार्टी का नाम 'जनता दल नीतीश' हो सके.इस पहल के पीछे का मुख्य उद्देश्य नीतीश कुमार के चेहरे और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर वोटबैंक और उनकी राजनीतिक विरासत को मजबूत करना है।हालांकि,संगठन की औपचारिक बैठक में अंतिम फैसला होना अभी बाकी है।
#Bihar #JDU #NitishKumar #SanjayJha #BiharPolitics