अजीतमल: तालाबों की जमीन पर कब्जे के मामले में प्रशासन सख्त, एडीएम ने सात तालाबों का लिया जायजा और जताई नाराजगी
नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल क्षेत्र में तालाबों की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने और उनके पुराने स्वरूप को बहाल करने की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने एसडीएम निखिल राजपूत, तहसीलदार अविनाश कुमार और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार के साथ क्षेत्र के सात तालाबों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने तालाबों की