शिवपुरी नगर: पुराने मनियर टोल नाके के पास कॉलोनी में कमरे में रंगरेलियां मनाते हुए 2 लड़के और 2 लड़कियां पकड़े गए, पुलिस मौके पर पहुंची
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पुराने मनियर टोल नाके के पास कॉलोनी में स्थित अग्रवाल सदन के अंदर कमरे में मंगलवार की रात 2 लड़के और 2 लड़कियां रंगरेलियां मना रहे थे। कॉलोनी के लोगों ने जब देखा तो उन्होंने दरवाजा बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दी।मौके पर पुलिस पहुंची तो एक लड़के ने छत से कूदकर भागने का प्रायस किया। जिससे वह घायल हो गया।