शिवपुरी नगर: मासूम के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने माधव चौक पर आरोपी को एनकाउंटर या फांसी की सजा की मांग की
विवेकानंद कॉलोनी में एक 7 साल की मासूम के साथ एक युवक के द्वारा शर्मनाक कृत्य कर दिया। जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वही परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। वीडियो वायरल होने के बाद शहर के लोगों में काफी आक्रोश था। आरोपी का नाम दिलशाद खान बताया गया है। जिसके विरोध में विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल ने कड़ी कार्यवाही की मांग की।