शिवपुरी नगर: चंदावरा निवासी युवक ने तहसीलदार पर लगाया रिश्वत न देने पर गलत सीमांकन करने का आरोप, कलेक्टर से की शिकायत
करैरा तहसील क्षेत्र के चंदावरा गांव के रहने वाले ब्रजेंद्र यादव पुत्र हुकुम सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया की सीमांकन के एवज में तहसीलदार ने उससे रिश्वत की मांग की। जब उसने रिश्वत नही दी तो, उसका गलत सीमांकन कर दिया। जिसकी शिकायत उसने पिछोर में सिंधिया के जनसमस्या निवारण शिविर में और आज मंगलवार की दोपहर 1 बजे कलेक्टर से करते हुए मदद की गुहार लगाई है।