शिवपुरी नगर: 7 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़, आरोपी की हरकत CCTV में कैद, कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी में एक 7 साल की नाबालिक मासूम बच्ची के साथ एक आरोपी द्वारा शर्मनाक कृत्य का प्रयास का मामला सामने आया हैं. बच्ची ने जैसे तैसे आरोपी से छूटकर अपनी जान बचाई. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. जिसकी शिकायत मासूम बच्ची के पिता ने आज मंगलवार की दोपहर 1 बजे कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।