शिवपुरी नगर: रन्नौद के 90 वर्षीय रिटायर्ड बाबू ने कलेक्टर से की शिकायत, घोटालेबाज बैंक इलाज के लिए पैसे नहीं लौटा रहा
रन्नौद के रहने वाले 90 साल के बुजुर्ग मोतीलाल यादव कलेक्टर के पास पहुंचे, यहां उन्होने बताया कि वह ब्लॉक में बाबू के पद से रिटायर्ड हुए थे। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद मिले पैसों की सहकारिता बैंक में एफडी करा दी थी। 16 जनवरी को एफडी की मियाद पूरी हो चुकी हैं। बैंक से उन्हें 25 लाख रूपये लेना हैं। लेकिन बैंक उन्हें पैसा नहीं लौटा रहा हैं।