मुरैना: पुलिस ने कुतवार रोड से अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्राली ज़ब्त की, दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
Morena, Morena | Apr 7, 2026 माता बसैया थाना प्रभारी और उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान कोटवार रोड से अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर थाने में लाया गया। इसके साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली की कीमत करीब ₹6 लाख रुपए बताई गई है।