गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले की तैयारी की समीक्षा के लिए नगर आयुक्त ने नगर निगम में की बैठक
गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेला के तैयारी के संबंध में बैठक की गई। उक्त बैठक में समस्त अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता, महाप्रबंधक जलकल, समस्त जोनल अधिकारी, समस्त सफाई निरीक्षक आदि उपस्थित थे। बैठक के दौरान मुख्य अभियंता द्वारा बताया गया खिचड़ी मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के गाड़ियों की पार्किंग हेतु कुल 14 स्थान पर पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।