गोरखपुर: कैंट थाना प्रभारी पर हत्या के प्रयास के आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाकर वकीलों ने पुलिस ऑफिस में एसपी सिटी से की मुलाकात
सैकड़ो की संख्या में वकीलों ने शुक्रवार को एसपी सिटी से मुलाकात कर कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाया। वकीलों ने बताया कि बीते दिनों एक वकील ने वकील रविंद्र दुबे पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में कैंट थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज था। आरोपी हिरासत में थे लेकिन कैंट थाना प्रभारी ने उन्हें थाने से छोड़ दिया।