गोरखपुर: गोरखपुर यूनिवर्सिटी में आज से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 70वां राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ शुरू
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत आज हो चुकी है। अधिवेशन का उद्घाटन जोहो कारपोरेशन के फाउंडर व सीईओ श्रीधर वैंबू ने किया साथ में गोरखपुर यूनिवर्सिटी की VC मौजूद रही। 24 नवंबर को अधिवेशन के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में 1500 डेलिगेशन देश के विभिन्न राज्यों से हिस्सा लेंगे।