गोरखपुर: गोरखनाथ पुलिस ने लूट की घटना में शामिल दो आरोपियों को शिव नेत्रालय के पास से किया गिरफ्तार
19 नवंबर को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से ऑटो में बैठकर अपने घर जा रहे उमेश चंद्र यादव के साथ ऑटो चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुखबिर की सूचना पर शिव नेत्रालय के पास से शुक्रवार की दोपहर सद्दाम हुसैन और नसीम अंसारी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के शॉल, ₹210 नकद पुलिस ने बरामद किया है।