डग: डोलीसरना गांव में 3 चचेरे भाइयों ने एक शख़्स को सिंचाई से रोका, डग थाने में की गई शिकायत
Dug, Jhalawar | Feb 28, 2024 डग थाना क्षेत्र के गांव डोलीसरना में पीड़ित को 3 चचेरे भाइयों के सिंचाई से रोकने पर डग थाने में शिकायत की है। पीड़ित गोपाल सिंह पुत्र गंगाराम ने बताया कि गांव में उनके पिता का जमीन व कुँआ है, जिनमे उनका हिस्सा आता है, उसी कुएं में उसके चचेरे भाई तेज सिंह,उमराव सिंह और शंकर सिंह का भी हिस्सा आता है लेकिन यह तीनों भाई हमे कुएं पर मोटर चलाने नही देते है।