डग: डग के निपानिया में कुएं से पानी पीने की बात को लेकर किसान को लाठियों से पीटा
Dug, Jhalawar | Feb 23, 2024 डग थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में कुएं से पानी पीने की बात को लेकर किसान को लाठियां से पीटा, पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। किसान थानसिंह ने बताया कि उनका शामलाती कुआं है, जिसमें उनका एक चौथाई हिस्सा है, जहां शुक्रवार को फसल काटने के दौरान कुएं में से पानी पीने पर उमराव सिंह, गोपाल सिंह व धारा सिंह द्वारा मारपीट की गई।