डग: भवानीमंडी में पुलिस ने सोने की चेन ठगी मामले में 48 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी को मप्र के इंदौर से किया गिरफ्तार
Dug, Jhalawar | Feb 26, 2024 भवानीमंडी में पचपहाड़ रोड स्थित एक सर्राफा व्यापारी की दुकान से व्यापारी के बचपन का दोस्त सोने की चेन लेकर फरार हो गया था, जहां मामले में पुलिस ने परिवाद दर्ज कर 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी अमित गुप्ता पुत्र राम कल्याण गुप्ता को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया, वहीं आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सोने की चैन भी बरामद की गई।