डग: गुराड़ियाकला में शैक्षणिक माहौल बिगाड़ने को लेकर 3 शिक्षकों को विभाग ने किया सस्पेंड, शिक्षा मंत्री तक पहुंचा था मामला
Dug, Jhalawar | Feb 28, 2024 भवानीमंडी ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुराडियाकला के तीन अध्यापकों को शिक्षा विभाग ने जांच के बाद मंगलवार को निलंबित कर दिया। मामला झालावाड़ दौरे के दौरान शिक्षामंत्री मदन दिलावर के पास पहुंचा था। शिक्षकों पर धर्म को लेकर गलत टिप्पणी करने, शैक्षणिक वातावरण बिगाड़ने, गुटबाजी की शिकायत मिली थी।मामला सही मिलने पर तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया।