डग: डग पुलिस ने डग-बड़ौद रोड पर गश्त के दौरान अवैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, देसी पिस्टल व कारतूस किया बरामद
Dug, Jhalawar | Feb 27, 2024 डग पुलिस टीम ने गश्त के दौरान अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।आरोपी अफरोज खान (32) पुत्र शहजाद खान निवासी चाचुरनी को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी जेब से अवैध हथियार बरामद हुए।इस मामले में हथियार को लेकर पूछताछ की जा रही है।