डग: चौमहला में सन्त रविदास जयंती के अवसर पर रैदास समाज ने निकाली कलशयात्रा, विधायक कालूराम मेघवाल ने लिया भाग
Dug, Jhalawar | Feb 24, 2024 चौमहला कस्बे में सन्त रविदास जयंती के अवसर पर रैदास समाज द्वारा शनिवार को कलश यात्रा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जिसमे समाज के महिला पुरुषो ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रविदास मण्डल के तत्वधान में शोभायात्रा रैदास मन्दिर से प्रारम्भ हुई। जुलूस के समापन पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जुलूस में रविदास की झांकी भी शरीक थी।