इकौना: सोनरई मे जहरीला पदार्थ पीने से विवाहित महिला की हुई मौत
सोनरई निवासी विवाहिता महिला लक्ष्मी देवी 22 वर्ष पत्नी अमृतलाल पारिवारिक कलह के चलते बुधवार को जहरीला पदार्थ पी लेने से हालत बिगड़ते देख आसपास व परिजनों ने एंबुलेंस से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। जहाँ भिनगा मे इलाज के दौरान लक्ष्मी देवी की मौत हो गई।